news-details

दरपीपुर पहुंचे बसपा नेता

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।दरपीपुर गांव में विद्युत करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और अन्त्येष्टि में भी शामिल हुए। धर्मेंद्र कुमार पुत्र पन्ना लाल -25शनिवार को फर्राटा पंखा लगाते समय विद्युत करेंट का शिकार हो गया। युवक की शादी पिछले महीने 12 मई को हुई थी। पुणे में रहकर रोजी रोटी के लिए मजदूरी करने वाला युवक शादी तय होने के बाद लगभग तीन महीने पहले गांव आया था।रविवार को बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश कमल के साथ पार्टी नेताओं के एक दल ने दरपीपुर पहुंच कर पीड़ित परिवार का दुःख बांटा और दुर्घटना में नौनिहाल युवक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया।बसपा के मंडल प्रभारी शिवराम गौतम,बद्री प्रसाद प्रजापति, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, गुरु प्रसाद बौद्धाचार्य, सुरेन्द्र अम्बेडकर, सामाजिक कार्यकर्ता शीतला प्रसाद दाढ़ी,ललित कुमार, डॉ कालिका प्रसाद , राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।