news-details

दरखा ग्राम पंचायत घोटाले की जांच

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विकासखंड अमेठी की दरखा ग्राम पंचायत में कथित करोड़ों रुपये के विकास घोटाले की जांच के लिए गठित टीम ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि दोनों जांच से बचने के लिए नहीं पहुंचे।ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट, शौचालय, नल मरम्मत, मनरेगा भुगतान और अन्य विकास कार्यों में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई कार्यों का भुगतान तो हो गया, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं हुआ। जांच टीम ने पंचायत भवन, कूड़ा निस्तारण केंद्र और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।जांच अधिकारी एवं बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि प्रधान और सचिव को पूर्व सूचना दी गई थी, लेकिन उनके अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया जाएगा। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।