news-details

थरूर के बयान पर कांग्रेस में घमासान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयान को लेकर पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, थरूर ने 21 जून को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के हालात में सुधार देखने को मिल रहा है।थरूर ने कहा कि चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, लेकिन दौरे के बाद वह पहले से ज्यादा सकारात्मक महसूस कर रहे हैं। उनके इस बयान पर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। पार्टी प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि थरूर को स्थानीय लोगों से भी मिलना चाहिए था, ताकि जमीनी स्थिति को बेहतर तरीके से समझ सकें।थरूर का बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर लगातार सवाल उठाती रही है। पार्टी अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने का भी विरोध करती रही है।वहीं भाजपा ने थरूर के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में हालात बेहतर हुए हैं।इससे पहले भी थरूर कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ कर चुके हैं। उनके बयानों को लेकर कांग्रेस के भीतर कई बार मतभेद सामने आते रहे हैं।