news-details

दण्डेश्वर नाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/मुसाफिरखाना। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को दण्डेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। एसपी ने मंदिर परिसर, मेले, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। एसपी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और पुजारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की और सहयोग की अपील की। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। श्रावण के अंतिम सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।