
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रजापति महासभा की ओर से महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान पर जोर देते हुए शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को जरूरी बताया। उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताते हुए इसे बदनाम करने की साजिश बताया। वहीं, गभड़िया निवासी बसंती देवी के मकान में वर्षों से संचालित पुलिस चौकी का मामला भी राज्यमंत्री के सामने उठाया गया। उन्होंने वर्तमान एसपी से वार्ता कर समाधान का भरोसा दिया।इस दौरान होमगार्ड जवानों ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कैशलेस चिकित्सा, भविष्य निधि, पेंशन, मातृत्व लाभ और अन्य सुविधाओं की मांग की।