news-details

दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम में बिना साइलेंसर बाइक चलाने का विरोध करने पर बमबाजी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप से प्रभावित थे और इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहते थे।पुलिस के अनुसार तीन युवकों ने बाइक के शोर का विरोध करने पर देर रात लौटकर बम फेंककर दहशत फैलाई थी। मौके से पुलिस ने एक जिंदा देशी बम बरामद किया था।पुलिस ने पारस ठाकुर और शिवा यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी शान तिवारी की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने देशी बम बनाना इंटरनेट वीडियो से सीखा था।