news-details

दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने दी जान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/जायस। जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में बुधवार सुबह विवाहिता दिव्या सोनकर उर्फ फिजा बानो ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दो जेठ, सास और ननद के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। नामजद आरोपियों में मोबीन उर्फ पुत्तन, चांद बाबू, किस्मतुन निशा और शहनाज शामिल हैं। जायस पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।