news-details

दहेज उत्पीड़न और मारपीट का लगाया आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
विवेकानगर मोहल्ले में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता कामना राय की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कामना राय का आरोप है कि उनके पति शैलेश राय नशे के आदी हैं और मायके से 2 लाख रुपए लाने का दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है।पीड़िता के अनुसार, 7 मई की रात पति ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गईं। सूचना मिलने पर उनके भाई मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया।कामना राय ने बताया कि पति परिवार की जिम्मेदारी नहीं उठाता, इसलिए वह ब्यूटी पार्लर चलाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।