news-details

दहेज उत्पीड़न के आरोप में विवाहिता की मौत

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित हंसखेड़ा में एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के आरोपों से जुड़ा हुआ है।मृतका रेशम यादव (32) का विवाह वर्ष 2019 में राजवीर यादव से हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज और बेटा न होने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। तीन बेटियां होने पर भी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने की बात सामने आई है।तहरीर के अनुसार, 28 जून को पति, सास, ससुर और ननद ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 1 जुलाई को उसकी मौत हो गई।भाई ने आरोप लगाया कि महिला ने होश में आने पर पूरी घटना बताई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।