news-details

दहेज प्रताड़ना के आरोप में सात पर मुकदमा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। महिला थाने में एक विवाहिता की शिकायत पर पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और दूसरी शादी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता पूनम कुमारी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसकी जानकारी के बिना दूसरी शादी कर ली है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।