
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। बंधुआकला थाना क्षेत्र की रहने वाली सोमिना बानो ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले पति के कारोबार के लिए मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि 31 मई की रात घायल अवस्था में उसे मायके के पास सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।सोमिना बानो ने बताया कि कम दहेज मिलने को लेकर विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे पहले भी वह ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।पुलिस ने पति मो. अख्तर सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।