news-details

दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता को ₹5 लाख दहेज की मांग को लेकर कथित रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां पारो निषाद की तहरीर पर पति शिवा निषाद समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है।