
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर । शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता रेहाना बानो ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति सलमान, सास-ससुर और ननदें अपाची बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।रेहाना के मुताबिक 25 मार्च को आरोपियों ने उसके गहने और कपड़े छीन लिए और जबरन बोलेरो में बैठाकर मायके के पास ले गए, जहां चलती गाड़ी से उसे नीचे फेंक दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी जान बची।पीड़िता ने बताया कि थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीजेएम कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर अब शिवगढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।