
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को अमेठी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव शर्मा उर्फ साजन, धर्मेन्द्र शर्मा और किरण शर्मा निवासी शिवगढ़ जलालपुर, अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ थाना अमेठी में दहेज उत्पीड़न और हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज था।आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80, 85 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।