news-details

दबंगों ने जमीन पर जबरन खड़ंजा लगाया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के कुशीताली गांव में दबंगों द्वारा शिक्षक अरविंद पांडेय की जमीन पर जबरन खड़ंजा लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब घर की महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित शिक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि वह जनगणना ड्यूटी पर बाहर थे, इसी दौरान दबंगों ने मुंह बांधकर उनकी जमीन के सामने इंटरलॉकिंग सड़क पर कब्जे की नीयत से खड़ंजा लगाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर महिलाओं से मारपीट की गई और धमकी भी दी गई।पीड़ित परिवार ने अमेठी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।