news-details

देवकी टॉकीज चौराहे पर जलभराव पर भड़के विधायक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। काकादेव स्थित देवकी टॉकीज चौराहे पर मेट्रो निर्माण के चलते लंबे समय से जलभराव और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मेट्रो अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दावा किया कि जिस कार्य में कई महीने लग गए, उसे अब एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है।विधायक ने कहा कि मेट्रो परियोजना विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण कार्य के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लाखों लोग जलभराव, गड्ढों और खराब सड़क के कारण रोजाना मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।इस संबंध में नगर आयुक्त, मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ बैठक हुई, जिसमें निर्माण कार्य सात दिन में पूरा करने पर सहमति बनी। विधायक ने कहा कि वह स्वयं प्रतिदिन कार्य की समीक्षा कर रहे हैं ताकि तय समय सीमा में समस्या का समाधान हो सके।उन्होंने बताया कि अब तक करीब आधा कार्य पूरा हो चुका है और आवश्यक पाइप भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। स्थानीय पार्षद के साथ मिलकर निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।