
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। दिव्या सिंह ने विकास खंड अमेठी के नये खंड विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।शुक्रवार को दिव्या सिंह ने कार्यालय कार्मिकों से परिचय प्राप्त किया और जनसुनवाई की।दिव्या सिंह ने कहा कि शासन की सभी विकास योजनाओं और लाभार्थीपरक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उन्होंने पंचायत सचिवों और कर्मचारियों की बैठक बुलाया है। सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के बाद आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।विकास खंड के वरिष्ठ लेखाकार और पांच विकास खंडों का कार्यभार देख रहे अशोक सिंह, ए डी ओ पंचायत अनुराग यादव,ए डी ओ आई एस बी मनीराम सरोज,मनरेगा सहायक रमेश दुबे, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश चंद्र यादव,मो नदीम आदि ने बुकें देकर नयी खंड विकास अधिकारी का स्वागत किया।