news-details

दिव्यांगों ने निकाली पदयात्रा, सौंपीं 23 सूत्रीय मांगें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिव्यांग अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा शुरू की। शास्त्री नगर पार्क से शुरू हुए इस आंदोलन में दिव्यांगजन रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और पेंशन वृद्धि समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संगठन का आरोप था कि दिव्यांगों की शिकायतों पर थानों में उचित कार्रवाई नहीं की जाती और कई मामलों में उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं होती।सूचना मिलने पर एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने दिव्यांगों की समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पदयात्रा और प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 का प्रभावी पालन कराया जाए और दिव्यांगों से जुड़े मामलों में प्रशासन संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।