news-details

दिव्यांगों की समस्याओं पर शिविर में 24 शिकायतें दर्ज

You can share this post!

 

कानपुर के शास्त्री नगर स्थित बड़ा सेंटर पार्क में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी द्वारा दिव्यांग उत्पीड़न निवारण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और कुल 24 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें संपत्ति पर अवैध कब्जा, मारपीट, घरेलू उत्पीड़न और पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई न किए जाने के आरोप शामिल रहे।राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने उपस्थित लोगों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून दिव्यांगों को संपत्ति, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार प्रदान करता है। अधिनियम की धारा-13 संपत्ति पर अधिकार देती है, जबकि धारा-7 शोषण से सुरक्षा सुनिश्चित करती है और धारा-92 के तहत अवैध कब्जे पर सजा का प्रावधान है।शिविर में कई पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाए। नाजमा बानो ने मकान पर कब्जे और सुनवाई न होने की शिकायत की, वहीं आफाक अहमद ने कमरे पर जबरन ताला लगाने का आरोप लगाया। नेत्रहीन भगवान दास ने दुकान हटवाने और मलबा डलवाने की बात कही। अन्य क्षेत्रों से भी कई शिकायतें सामने आईं। संगठन ने सभी मामलों को प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।