
पारदर्शी विकास ब्यूरो पडरौना विकास खंड के ग्राम पंचायत जंगल नाहर छपरा स्थित सुखल यादव के टोला में मंगलवार को उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब जन्म से दिव्यांग बजरंगी चौहान को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। लंबे समय से आवागमन में परेशानियों का सामना कर रहे बजरंगी के लिए यह सहायता किसी वरदान से कम नहीं रही।भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती मीनू जिंदल स्वयं उनके घर पहुंचीं और ट्राईसाइकिल के साथ कपड़े व खाद्य सामग्री भी भेंट की। ट्राईसाइकिल पाकर बजरंगी के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी, जिससे वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे।इस अवसर पर मीनू जिंदल ने कहा कि समाज के गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना उनका प्रमुख उद्देश्य है और वे आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेंगी।कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं पत्रकार हृदेश कुशवाहा, घनंजय चौहान, अमन कुमार, आशु कुमार, मुन्ना और शम्भू चौहान समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।