news-details

दिव्यांग बच्चों के हुनर को मिला मंच

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। दीपावली के अवसर पर कानपुर नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों का स्टॉल लगाया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से लगाए गए इस स्टॉल का शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने किया। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा और उनके हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।संस्था की संस्थापक एवं निदेशक मनीप्रीत कौर ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए कहा कि समाज और प्रशासन से मिलने वाला प्रोत्साहन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाता है। संस्था बच्चों को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।इस मौके पर प्राची तिवारी, अपूर्वा शर्मा, आमना, पलक, अर्चिता, प्रांशु सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।