
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। तहसील अमेठी क्षेत्र के गगौली स्थित सूबेदार का पुरवा में अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने से 65 वर्षीय फूलकली पत्नी बाबूलाल की मौत हो गई। हादसा 19 अगस्त को हुआ। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के 24 घंटे के भीतर मृतका के परिजनों के बैंक खाते में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता हस्तांतरित की।इसके अलावा दो बकरियों की क्षति के लिए 8 हजार रुपये और पशुशाला के नुकसान पर 3 हजार रुपये की सहायता दी गई। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की। प्रशासन ने अधिकारियों को आपदा प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।