
PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। माती चौराहे के पास दूध से भरी बोलेरो पिकअप और डीसीएम की टक्कर में पिकअप चालक घायल हो गया, जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।पुलिस के मुताबिक, बोलेरो पिकअप भोगनीपुर से अकबरपुर की ओर दूध लेकर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप में रखा दूध हाईवे पर फैल गया।घटना में बोलेरो चालक छोटू को चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने डीसीएम चालक गुलशन को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह नशे की हालत में था।दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर खराब हो गए, जिन्हें हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और मामले की जांच शुरू कर दी है।