news-details

दो दिवसीय मिड एओआईकॉन 2026 का भव्य समापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (AOI) के क्षेत्रीय सम्मेलन मिड एओआईकॉन 2026 का दो दिवसीय आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी के के. एन. उदुपा ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात ईएनटी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं स्नातकोत्तर छात्रों ने भाग लिया।विभाग ओटोराइनोलैरिंगोलॉजी, आईएमएस-बीएचयू एवं महमाना ईएनटी एजुकेशनल ट्रस्ट (MEET) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन ने देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ आधुनिक चिकित्सा, शल्य कौशल एवं नवीन तकनीकों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण एंटीरियर एवं लेटरल स्कल बेस सर्जरी की कैडैवरिक डिमॉन्स्ट्रेशन रही, जिसमें प्रतिभागियों को जटिल शल्य प्रक्रियाओं एवं आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।दो दिवसीय वैज्ञानिक कार्यक्रम के दौरान देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने राइनोलॉजी, ओटोलॉजी, न्यूरोटोलॉजी, स्कल बेस सर्जरी, कॉक्लियर इम्प्लांटेशन, एयरवे रिकंस्ट्रक्शन, लैरिंगोलॉजी, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी, वेस्टिब्यूलर विकारों तथा स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग जैसे विषयों पर व्याख्यान एवं विचार-विमर्श प्रस्तुत किए।सम्मेलन में आयोजित डाविंची रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण, वीएनजी एवं पोस्ट्यूरोग्राफी कार्यशाला, स्ट्रोबोस्कोपी प्रशिक्षण, सियालेंडोस्कोपी कार्यशाला तथा स्वास्थ्य सेवा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स के उपयोग पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रतिभागियों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।