news-details

दिशा' बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़   अमेठी। जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव ने पिछली बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और जनप्रतिनिधियों के साथ सतत संवाद बनाए रखें, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। जिलाधिकारी संजय चौहान ने भरोसा दिलाया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। बैठक के अंत में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने राकेश पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक "उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम : अमेठी" का विमोचन भी किया। बैठक में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक महाराजी प्रजापति, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।