news-details

दिशा बैठक में सांसद का सख्त रुख

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं व जिले में चल रहे विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर सांसद ने कई अधिकारियों को फटकार लगाई और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। वहीं बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सांसद ने डीएम सत्य प्रकाश, एसपी मो. मुश्ताक और सीडीओ शेषनाथ चौहान को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मड़ावरा क्षेत्र के 200 और अन्य ब्लॉकों के 500 आबादी वाले मजरों को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। साथ ही हर घर नल योजना, बिजली व्यवस्था और ग्रामीण सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया।बिजली विभाग की शिकायतों पर अधिकारियों को कर्मचारियों की निगरानी बढ़ाने और जवाबदेही तय करने को कहा गया। पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर जल निगम के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य विभाग में अवैध वसूली की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए सुधार न होने पर एफआईआर की चेतावनी दी। बैठक में कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।