news-details

दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पनकी और गुजैनी थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। गुजैनी हाईवे पर नहर के पास साइकिल से फैक्ट्री जा रहे गंभीर सिंह (37) को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।वहीं पनकी क्षेत्र निवासी रामशंकर त्रिपाठी (73) को 29 मई को ड्यूटी पर जाते समय एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल रामशंकर का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।