news-details

दो सहेलियां लापता, परिजनों ने युवकों पर लगाया भगाने का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र से दो सहेलियों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना धम्मौर क्षेत्र के एक गांव की है। 17 मई की सुबह करीब छह बजे 16 वर्षीय किशोरी और उसकी 18 वर्षीय सहेली बिना बताए घर से चली गईं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दिलीप कुमार और उसकी सहेली को अमित बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी 24 अप्रैल को अमित युवती की सहेली को अपने साथ ले गया था।पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जमील अहमद को सौंपी गई है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवतियों की तलाश में जुटी है।