news-details

*देसही के प्रांजल सिंह ने लहराया परचम

You can share this post!

*पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया*  देसही, देवरिया विकास खंड क्षेत्र के  पिपरा मदन गोपाल गांव, महुआबारी टोला निवासी लप्रांजल सिंह ने रविवार को जारी IIT JEE Advanced परीक्षा परिणाम में बड़ी सफलता हासिल की है। पहली ही बार में परीक्षा पास कर प्रांजल ने ऑल इंडिया रैंक 4214 प्राप्त की है।प्रांजल की खास बात ये रही कि उन्होंने यह मुकाम घर रहकर ही सेल्फ स्टडी से हासिल किया। वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इसी साल CBSE बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक भी प्राप्त किए हैं।प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भारत के शीर्ष IIT संस्थान से B.Tech की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना बेहतर करियर बनाना है।परिवार और क्षेत्र से बधाइयों का तांता लगना शुरू हो गया।प्रांजल के पिता डॉ. सुबोध कुमार सिंह पेशे से पशु चिकित्सक हैं और माता उर्मिला सिंह गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर दादा रामनिवास सिंह, दादी इसरावती देवी भाजपा नेता डॉ. विनय कुमार राव, BDO अरुण कुमार पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रबंधक अनिल सिंह, अभिमन्यु सिंह आदि शामिल रहे। सभी ने प्रांजल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।