news-details

दूरदर्शन पर गूंजा सुल्तानपुर का लोक स्वर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय लोक गायक दीनबंधु सिंह ने दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘लोक रंग सुरों के संग’ सीजन-2 में शानदार लोकगायकी से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने गांव के परिवेश, ग्रामीण जीवन और अपनी माटी की खुशबू से जुड़े भावपूर्ण लोकगीत की प्रस्तुति देकर सुल्तानपुर की लोक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की। उनकी आवाज में गांव, रिश्तों और लोक जीवन की संवेदनाएं साफ झलकीं। कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक बुधवार रात 9 बजे दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर किया जाता है। कार्यक्रम के संचालन में स्मृति मिश्रा और संतोष राय की भूमिका रही। दीनबंधु की प्रस्तुति को सुल्तानपुर के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।