
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। दो दिन पहले 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से मौत का शिकार हुए लाइन मैन के परिवार की मदद में समाजसेवियों ने अपने हाथ बढ़ाएं हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने सोमवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुःख बांटा और एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। मंगलवार को समाजसेवी और उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करने के साथ पचीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।जिला पंचायत और राम लीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने सोमवार को दिवंगत लाइनमैन शिव कुमार गुप्ता के परिवार से मुलाकात की। दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाते हुए सुख दुःख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।राजेश अग्रहरि ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बांटा परिवार का दुःख
सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। दुर्घटना में मौत के शिकार हुए शिवकुमार गुप्ता के परिवार की आर्थिक सहायता की।25000रु0नकद धनराशि प्रदान की। जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया,सोनू कसौंधन,संदीप अग्रहरि, हिमांशु कसौंधन ,कमल अग्रहरि,पवन कुमार, सुरेश मौर्य, विकास सरोज आदि मौजूद रहे।