news-details

दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति में बदलाव पर मंथन

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। केंद्रीय दुर्गा पूजा व्यवस्था समिति की बैठक रविवार को मौनी मंदिर में अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के साथ संगठन के पुनर्गठन और चुनाव को लेकर चर्चा हुई। नए ऊर्जावान युवाओं को समिति से जोड़ने पर सहमति बनी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने भी समिति के पुनर्गठन का समर्थन किया। दिवंगत संरक्षकों के पदों को पुनः स्थापित करने और नई कार्यकारिणी गठित करने पर विचार किया गया। चुनाव कराने के लिए संतोष सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की गई। बैठक में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सेठ रज्जन को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान संतोष सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, राजदेव शुक्ल, राहुल सेठ, दिनेश चौरसिया, प्रेम भारती, राजीव श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।