news-details

दीपक कुमार अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद मंत्री निर्वाचित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की गौरीगंज ब्लॉक इकाई के चुनाव में दीपक कुमार को अध्यक्ष और राजेन्द्र प्रसाद को मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दीपक कुमार ने 33 मत प्राप्त कर नन्हे लाल को 10 मतों से पराजित किया।ब्लॉक मंत्री पद पर दोनों प्रत्याशियों को 26-26 मत मिलने के बाद निर्णय लकी ड्रा के माध्यम से किया गया, जिसमें राजेन्द्र प्रसाद विजयी रहे। अन्य पदों पर हरी लाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जबकि मनीराम संगठन मंत्री और रामशंकर मौर्य सम्प्रेक्षक पद पर निर्वाचित हुए।चुनाव में त्रिभुवन दत्त सहित कई पदाधिकारियों ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली अभी तक लागू नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।