news-details

दीपक कुमार अध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद मंत्री चुने गए

You can share this post!

 

 अमेठी।  उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की गौरीगंज ब्लाक  इकाई के चुनाव में दीपक कुमार अध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
 ब्लाक मंत्री पद के चुनाव परिणाम की घोषणा लकी ड्रा के माध्यम से हुई।  ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में दीपक कुमार को33और नन्हे लाल को 23मत प्राप्त हुए। दीपक कुमार दस मतों से विजई घोषित किए गए। ब्लाक मंत्री पद के चुनाव में राजेन्द्र प्रसाद और प्रेम नाथ दोनों को 26-26मत प्राप्त हुए। लकी ड्रा का परिणाम राजेन्द्र प्रसाद के पक्ष में आया। ब्लाक कोषाध्यक्ष पद पर हरी लाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। ब्लाक संगठन मंत्री पद पर मनीराम ने विजय बहादुर को हराया।  ब्लाक सम्प्रेक्षक पद पर रामशंकर मौर्य ने निर्भय सिंह को हराया। उत्तर प्रदेशीय पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता त्रिभुवन दत्त   ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

 

भविष्य में संगठन की लड़ाई को और मजबूती से लडना है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से लगातार मांग, पत्राचार और ध्यानाकर्षण कार्यक्रमों के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक सफाई कर्मचारियों की कर्मचारी सेवा नियमावली नहीं बनाई है। अधिकारियों द्वारा मनमानी ड्यूटी लगाई जाती है, सफाई कर्मियों को बहुउद्देशीय कर्मी बना दिया गया है।-त्रिभुवन दत्त ,वरिष्ठ नेता