news-details

दीपक चौबे के सुरों से सजी शाम

You can share this post!

 

 

 

राकेश जायसवाल और सुधीर राव ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं वाले प्लॉट के साथ तत्काल रजिस्ट्री और कब्जे की सुविधा

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। कसया नगर में रियल एस्टेट क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुद्धा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने फीता काटकर कंपनी का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में कंपनी के पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।शुभारंभ समारोह की सबसे बड़ी आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक संध्या रही। बिहार के प्रसिद्ध लोकगायक दीपक चौबे, गायिका कल्पना और प्रीति यादव ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरी रात दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकगीतों की धुन पर लोग देर रात तक झूमते रहे और तालियों की गूंज से कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा।कंपनी के सीएमडी अनिल पटेल ने बताया कि बुद्धा कंस्ट्रक्शन आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं विश्वसनीय प्लॉट उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक प्लॉट में चौड़ी सड़क, पक्की नाली, बिजली और पेयजल जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों को प्रत्येक प्लॉट पर ₹1 लाख की विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही तुरंत रजिस्ट्री और तुरंत कब्जा देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं कसया के विकास को नई गति देंगी और स्थानीय लोगों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध कराएंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि सुधीर राव ने कहा कि क्षेत्र में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और भरोसे के साथ काम करने वाली कंपनियां ही जनता का विश्वास जीतती हैं।इस अवसर पर कंपनी की सीएमडी पूजा चौधरी, सीईओ अभिषेक सिंह, मैनेजर आशुतोष सिंह, एडवोकेट जितेंद्र पटेल, राजाराम कुशवाहा, अजय सिंह कुशवाहा, परमहंस सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।