
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को अयोध्या नगर स्थित अनु स्वीट हाउस का निरीक्षण कर पेड़ा का नमूना संग्रहित किया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चौहान भी शामिल रहे। विभाग ने त्योहार के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान जारी रखने की बात कही है।