
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने वाले 02 पीड़ितों के खाते में कुल 1.17 लाख रुपये वापस कराये गये । गौरतलब हो कि विभिन्न मामलों में साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्तियों के राशियों को वापस कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम को निर्देशित किया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना तिंदवारी क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र चुनकी द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी के प्रसव से जुड़े कार्य के दौरान साइबर ठगों द्वारा आशा बहु बनकर झांसा देकर 56,991/- रूपये की ठगी कर ली गई है तथा थाना पैलानी क्षेत्र की रहने वाली सोनाली सिंह के साथ साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से 60,000 हजार रुपए दूसरे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने की ठगी के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी । दोनों मामलों में साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए सभी के पीड़ितों की कुल 1,16,991 रुपए की धनराशि बरामद कर वापस कराई गई । धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितो ने पुलिस टीम के प्रयासो की सराहना करते हुए ह्रदय से धन्यवाद व्यक्त किया ।