news-details

दीनदयाल जयंती पर श्रद्धांजलि, अंत्योदय का संकल्प

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  देवरिया। हेतिमपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने तथा अंत्योदय के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।पूर्व प्रधान हरिलाल सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का विचार आज भी प्रासंगिक है। सेक्टर प्रभारी पारस विश्वकर्मा ने उनके संगठन निर्माण और राष्ट्र सेवा में योगदान को याद किया।वरिष्ठ पदाधिकारी अवधेश पांडेय ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में अयोध्या गुप्ता, हरिकेश सिंह, डॉ. रामू कनौजिया, गुड्डू निषाद, ओम प्रकाश निषाद, सभासद मैना सिंह, सत्यम गिरि, फेकू निषाद, गुलाब निषाद और राजेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।