news-details

दिनदहाड़े लूट की वारदातों से दहशत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी। अलग-अलग घटनाओं में लुटेरों ने दो बाइक लूट लीं और दो अन्य लोगों को निशाना बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट कर दो लोगों को घायल भी कर दिया। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को किरण एस अचलगंज थाने पहुंचीं। उन्होंने जयप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह और मधुपनाथ मिश्र से जानकारी लेकर घटनास्थलों का निरीक्षण किया और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।पहली घटना में बीघापुर थाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव निवासी कौशल, विजय और मनीष अपनी मौसी के घर नेवरना जा रहे थे। जमेल नहर के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनका मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर मनीष के सिर पर कट्टे की बट से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। दूसरी घटना अचलगंज-सैदपुर मार्ग पर हुई, जहां दाउदपुर निवासी अविरल से मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली गई। पुलिस को जियो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।तीसरी वारदात कोलुहागाड़ा मार्ग स्थित झउहा शराब ठेके के पास हुई, जहां बदमाशों ने एक राहगीर को निशाना बनाने की कोशिश की। घटना में राहगीर घायल हो गया, जिसे बीघापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश कुमार शुक्ल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।