news-details

थानाध्यक्षों का तबादला, पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़ा फेरबदल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने दो थानों के थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत शहर कोतवाली और अमृतपुर थाने के प्रभारी अधिकारियों की अदला-बदली की गई है।आदेश के अनुसार, शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक दर्शन सिंह को अमृतपुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृतपुर में कार्यरत थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गहलोत को फर्रुखाबाद शहर कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। इस बदलाव को जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।इसके अलावा, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राम सहाय सिंह को कमालगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इन तबादलों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि थानों के कामकाज में तेजी आएगी और कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।इसी बीच, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला संबंधी अपराधों और गुमशुदगी के मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने विवेचकों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गुमशुदा लोगों की जल्द बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में सीओ कायमगंज सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।