
पारदर्शी विकास न्यूज़ पैलानी/बांदा। थाना दिवस में शनिवार को फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचे अधिकारियों ने मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।थाना दिवस में कुल सात मामले दर्ज किए गए, जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।इसी दौरान सीएचसी जसपुरा के निरीक्षण पर निकले मंडलायुक्त अजीत कुमार सिंह भी अचानक थाना दिवस में पहुंच गए।उन्होंने बढ़ती गर्मी और भीषण लू को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।मंडलायुक्त ने कहा कि अत्यधिक गर्मी में बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और कूलर व अन्य साधनों का उपयोग कर खुद को ठंडे वातावरण में रखें।उन्होंने आगामी बकरीद पर्व को भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।थाना दिवस में एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा,थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान,ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे।