
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बाँदा। कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार मनोहर सिंह और प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र दिए।अधिकांश शिकायतें जमीन विवाद, राजस्व और पुलिस मामलों से संबंधित रहीं। कुल छह प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी मामलों में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और पुलिस टीम मौजूद रही।