news-details

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अछल्दा,औरैया। शनिवार को थाना अछल्दा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम एवं एसपी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों की जांच राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार की जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने पर जोर दिया। इस दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।