news-details

थाने के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो खड्डा (कुशीनगर)। नगर पंचायत खड्डा के थाना रोड पर थाने के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर में सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद बालू और पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, जिससे समय रहते बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के क्षेत्र में गंभीर नुकसान हो सकता था।घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि विभाग ने ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए फ्यूज बॉक्स लगाए थे और दावा किया था कि तकनीकी खराबी आने पर फ्यूज उड़ जाएगा, जिससे ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहेगा। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ और ट्रांसफार्मर में आग लग गई।स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि यदि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी होती तो ट्रांसफार्मर जलने की नौबत नहीं आती। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।