news-details

दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वृंदावन
कोतवाली क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों बहनें 30 अप्रैल को घर छोड़कर दिल्ली जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने गौरी गोपाल आश्रम में खाना खाया और इसके बाद अपने परिचित युवक से बात करने के बाद आगे बढ़ीं।बताया जा रहा है कि स्टेशन जाने के लिए उन्होंने एक ऑटो किया, लेकिन चालक ने उन्हें गुमराह कर मथुरा के धौलीप्याऊ क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने अपने दो साथियों को बुला लिया, जहां तीनों ने मिलकर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और मथुरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।उधर, 1 मई को परिजनों ने बेटियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, तभी 3 मई को दोनों बहनें दिल्ली से वापस अपने घर लौट आईं। उन्होंने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसी दिन थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 मई को ऑटो चालक सहित उसके दो साथियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार, दोनों बहनों के घर से भागने की स्थिति का फायदा उठाकर ऑटो चालक ने उन्हें अपने जाल में फंसाया और वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और मामले की जांच जारी है।