news-details

दो महीने में ही घिरी बालेन सरकार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS नेपाल के प्रधानमंत्री Balen Shah की सरकार को सत्ता संभाले अभी सिर्फ दो महीने हुए हैं, लेकिन उनकी कार्यशैली और फैसलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 27 मार्च को शपथ लेने के बाद बालेन सरकार ने 100 पॉइंट सुधार एजेंडा लॉन्च किया था, लेकिन सरकारी ट्रैकर के मुताबिक 88 वादे तय समय से पीछे चल रहे हैं।सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा। श्रम मंत्री दीपक शाह पर पत्नी को गलत तरीके से नौकरी दिलाने का आरोप लगा, जबकि गृह मंत्री सूदन गुरुंग पर एक कारोबारी से रिश्तों के आरोप लगे। इससे युवाओं और विपक्ष में नाराजगी बढ़ी है।बालेन सरकार पर अध्यादेशों के जरिए शासन चलाने और जल्दबाजी में फैसले लेने के आरोप लग रहे हैं। कई फैसलों को अदालत में चुनौती दी गई है। वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हजारों ढांचे तोड़े जाने से भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।भारत से आने वाले सामान पर सख्त कस्टम नियम लागू करने के बाद सीमा इलाकों में भी असंतोष बढ़ गया है। हालांकि सरकार ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और भ्रष्टाचार जांच जैसे कुछ वादों को लागू करने का दावा किया है।