news-details

दो मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का कैश चोरी कर लिया। सुबह मंदिर पहुंचने पर महंतों को घटना की जानकारी हुई। दानपात्र टूटा मिला और उसमें रखा पैसा गायब था।किसान नगर हाईवे के पास स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर के महंत वासुदेवाय नंद ने बताया कि देर रात चोर दीवार फांदकर मंदिर परिसर में दाखिल हुए और कमरे में रखे करीब 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए।वहीं पास के हनुमान मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखा पैसा पार कर दिया। घटना की जानकारी के बाद महंतों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।