
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। टेढ़ा गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सिंचाई और खाद की समस्याएं सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति के सामने रखीं।ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने नमामि गंगे योजना के अवर अभियंता को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि दो माह के अंदर पाइप लाइन की समस्या दूर कर हर घर पानी पहुंचाया जाए। विधायक ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण करेंगे। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास कार्यों को गति मिल रही है। चौपाल में ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।