news-details

दिल्ली अग्निकांड के बाद कानपुर अलर्ट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद कानपुर में फायर विभाग ने होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, बार और मॉल की सघन जांच शुरू कर दी है। डीजी फायर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत घंटाघर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) दीपक शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 17 होटलों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विद्युत सुरक्षा और पर्यटन विभाग को भी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।कानपुर के सभी 11 फायर स्टेशनों की टीमें अभियान में लगी हैं। निरीक्षण के दौरान फायर एनओसी, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता, स्टाफ की ट्रेनिंग और आपातकालीन निकास मार्गों की जांच की जा रही है।फायर विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।