news-details

दुकानदार पर पेशाब करने के मामले में 10 दिन बाद FIR दर्ज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुमेरपुर (हमीरपुर)। दुकान के बाहर सो रहे एक दुकानदार पर पेशाब करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित रामनरेश साहू ने आरोप लगाया कि 20 मई की रात वह अपनी दुकान के बाहर सो रहा था, तभी नशे में धुत दो आरोपियों ने उस पर पेशाब कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मिंटू सिंह उर्फ अमित सिंह और विनोद यादव को नामजद करते हुए बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।